एटा, मई 5 -- सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर एआरटीओ प्रशासन सतेंद्र कुमार ने एटा रोड और कायमगंज रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ की चेकिंग अभियान मे टीम ने विशेष रूप से ऐसे वाहनों को निशाने पर लिया, जो बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे या जिनके परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसी क्रम में एक स्कूल वाहन बिना परमिट के संचालित पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। इसके अलावा एक्सपायर्ड परमिट और अन्य खामियों के चलते चार वाहनों के चालान काटे गए। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से वाहन चालकों का नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। बिना परमिट या एक्सपायर्ड दस्तावेजों के साथ वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...