पीलीभीत, अगस्त 1 -- बीसलपुर। शुक्रवार को विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा में हुआ। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर बीसलपुर के 6 विद्यार्थियों सुरजीत सिंह, अंत्यक्ष गंगवार, इशान्त,अनन्त कुमार, निधि एवं चंचल गंगवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 में क्षेत्र स्तर पर वैदिक गणित प्रश्नमंच, कथाकथन, चक्का फेंक, दौड़ एवं ऊंची कूद में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा को श्रेष्ठ योजक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ सर्वेश कुमार अग्रवाल, व्यवस्थापक ब्रह्मौतार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष डा राजेश कुमार गुप्ता ने सम्मानित विद्यार्थियों व आचार्यों को सराहा। यह भी पढ़...