एटा मेडिकल कालेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई जांच सुविधा
एटा, जून 27 -- वीरांगना अवतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में धीरे-धीरे चिकित्सा सुविधायें बेहतर होती जा रही है। वर्तमान में चिकित्सा एवं जांच सुविधाओं के अलावा जल्द ही मेडिकल कालेज में एमआरआई जांच सुविधा की शुरूआत होने वाली है। सुविधा शुभारंभ कराने के लिए प्राचार्य डा. बलवीर सिंह की ओर से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कालेज में मरीजों को डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्केन जांच सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा जल्द ही मेडिकल कालेज में एमआरआई जांच सुविधा शुरू कराये जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उम्मीद है कि वर्तमान वर्ष के अंत तक जनपद के लोगों को एमआरआई जांच सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तरह की विशेष जांच के लिए एनएमसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.