एटा में 46 डिग्री पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
एटा, मई 25 -- एटा, जिले में गर्मी और भीषण लू (हीटवेव) का सितम चरम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी गुरुवार तक जिले विशेष रूप से गर्मी का अलर्ट जारी करते हुए बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसने जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों के कारण दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। स्थिति यह रही कि दोपहर 12 बजते ही शहर के मुख्य मार्गों, गली-मोहल्लों और बाजारों में कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर रहे। वहीं जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोग घरों से बाहर निकलने में बचते रहे हैं। वहीं प्रशासन ने मौसम विभाग से मिली जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.