एटा, दिसम्बर 7 -- एटा। जिले में पिछले कई दिनों से चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। धूप निकलने के बाद भी लोग गलन और सर्दी का अहसास कर रहे हैं। जिसने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया है। रविवार को 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 14 डिग्री सेल्सियस तक कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बना रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट और तेज हवाओं ने गलन को बढ़ा दिया। जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस होती रही। अचानक बढ़ी सर्दी से बचाव के लिए लोग अनेक प्रकार के उपाय कर रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.