एटा, जुलाई 1 -- भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने के लिए मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने जहां गुरुवार से जिले में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया था, वहीं मंगलवार रात से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। अलीगंज में घनघोर हुई बारिश ने परेशानी बड़ा दी। पिछले दिनों से रिकॉर्ड तोड़ धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल जिलेवासियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मंगलवार रात से शुरू होकर अगले दिन सुबह तक रिमझिम बारिश होते रहने से जिले का तापमान में बीते दिनों की अपेक्षा 03 डिग्री सेल्सियस तक कम बना रहा। हालांकि हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर कम नहीं हुआ। बारिश होने के बाद निकली धूप और उमस के कारण दोपहर में शहर का अधिकतम तापमान 42 और 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाम होते-होते आ...