एटा में मोहर्रम पर आकर्षक ताजियों का दीदार करने उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एटा, जून 26 -- मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अकीदत और गमगीन माहौल के बीच बेहद आकर्षक और भव्य ताजिए सजाए गए। रोशनी से जगमगाते इन ताजियों को देखने के लिए शहर के साथ ग्रामीण अंचलों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। देर रात तक अकीदतमंदों की भारी भीड़ से संबंधित इलाके गुलजार नजर आए। शनिवार को इन ताजियों को नम आंखों से स्थानीय करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शुक्रवार शाम ढलते ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रखे गए ताजिए दूधिया और रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठे। इनमें मुख्य रूप से होली मोहल्ला और किदवई नगर के ताजिये की बिजली सज्जा और ताजियों की भव्यता को देखने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- हुसैन साहब की याद में ताजिए का जुलूस निकालकर की मातम पुर्सी वहीं पटियाली गेट और मारहरा दरवाजा पर रखे गए पारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.