एटा, जून 12 -- शुक्रवार सुबह शहर समेत जिले के ज्यादातर हिस्सों में हुई बारिश ने जनमानस को भीषण गर्मी और तपन से काफी हद तक राहत दिला दी। अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान में छह-सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी और दोपहर होने तक निकली तेज धूप ने एक बार फिर से लोगों का बुरा हाल कर दिया। सुबह बारिश से राहत मिलने के बाद दोपहर में अचानक तेज धूप निकल आई। इस कारण जगह-जगह भरा पानी और गीली हुई इमारतों से वाष्पित होने लगा और हवा में उमस का स्तर बेहद बढ़ गया। उमस भरी गर्मी ने लोगों हाल बेहाल कर दिया। लोग कूलर, पंखा और एसी में भी उमस भरी गर्मी से राहत नहीं पा सके और पसीने से तर-बतर नजर आए। यह भी पढ़ें- एटा में बारिश से मौसम का बदला मिजाज, दोपहर में उमस ने छुडाए पसीने मौसम का तापमान मौसम के इस उतार-चढ़ाव के ब...