एटा में धूप और लू के रूप में आसमान से बरसी आग, 45 डिग्री पहुंचा पारा
एटा, मई 18 -- जिले में सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म और कष्टदायक दिन साबित हुआ। सुबह से ही आसमान से धूप और लू के रूप में आग बरसने लगी। तेज धूप के कारण शहर की इमारतें और सड़कें भट्टी की तरह तप गईं। हालात यह रहे कि दोपहर तो दूर, लोग दिनभर अपने घरों के अंदर भी गर्मी से बेहाल रहे। सूरज की तीखी तपिश और 31 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह से थाम दिया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.2 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी का असर जिले के बाजारों और आवागमन पर देखने को मिला। दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मुख्य मार्गों, बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह से चेहरा ढककर घरों से बाहर निकले। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर पंखे, कूलर औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.