एटा, जनवरी 15 -- जिले में शीतलहर और कोहरे ने फिर से पलटा मार दिया है, जिससे गलन भरी सर्दी और ठिठुरन कहर फिर शुरू हो गया है। गुरुवार को जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। सुबह 10 बजे तक आलम यह रहा कि मार्गों पर दृश्यता शून्य रही। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। गुरुवार को जिले में सुबह तक घने कोहरे की चादर रही, दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन 26 किमी/प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने धूप के असर को पूरी तरह समाप्त कर दिया। बर्फीली हवाओं के कारण गलन इतनी अधिक हो गई कि लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.