एटा, अप्रैल 17 -- अप्रैल के महीने में ही सूरज की मई जून जैसी तपिश ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनमानस का हाल बेहाल बना रहा। शुक्रवार को सुबह 07 बजे के बाद से ही सूरज की किरणें तीखी होने लगी, जो दोपहर होते-होते लू में तब्दील हो गई। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों और बाजारों पर साफ देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक शहर के घंटाघर, बाबूगंज समेत सभी मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसर गया। तेज और ले के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। यह भी पढ़ें- मुख्य बाजार में वर्षों से शोपीस बनी आरओ वाटर कूलिंग मशीन, गंदा पानी उगल रहे हैंडपंप आवश्यक कार्य होने पर ही लोग चेहरे और सिर को कपड़े से ढंककर निकलते नजर आए। तेज धूप और गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.