एटा, अप्रैल 26 -- आर्ष गुरुकुल यज्ञतीर्थ के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन रविवार को चारों वेदों के सौ मंत्रों के साथ ब्रह्म यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वैदिक विद्धानों और आगंतुकों ने आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके बाद ध्वजारोहण कर कलश निकाली गई। जो कि नव निर्मित छात्रावास तक पहुंची। आर्ष गुरुकुल में छात्रों के लिए नवनिर्मित महात्मा प्रभु आश्रित छात्रावास एवं सुनीता बुद्धिराजा सभागार का शुभारंभ खानपुर गुरुकुल से आए आचार्य प्रद्युम्न एवं योगराज अरोरा ने किया। जिसमें शालाकर्म विधि आचार्य कमलेश चौकसी ने संपन्न कराई। सभी अतिथियों का माला पहनाकर सामूहिक सम्मान किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में गुरुकुल कुलाधिपति आचार्य डॉ. वागीश शर्मा ने कहा कि हम सभी को दानपुण्य करना चाहिए, लेकिन उसके गुणगान से बचना चाहिए, क्योकि गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.