एटा, मई 25 -- एटा में दलित किशोरी को अगवाकर रेप का मामला सामने आया है। गाड़ी में डालकर किशोरी को ले जाया गया। और फिर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। अपहरण करने में आरोपी का साथ तीन अन्य साथियों ने भी दिया। बेटी को लेकर परिवारीजन थाना पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को भेजा है। आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। थाना मारहरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार रात को बेटी नल से पानी लेने गई थी। आरोप है कि आरोपी लवकेश उर्फ लब्बा निवासी नगरिया ताड साथियों संग मिलकर मैक्स पिकअप गाड़ी से आया। किशोरी को अगवा करके रेप किया आरोपी है कि किशोरी का मुंह बंद कर ...