एटा डबल मर्डर: पति ने पहले दी हत्या की सुपारी, फिर पिता संग मिलकर पत्नी और सास को खुद मार डाला
हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 23 -- यूपी के एटा में हुए डबल मर्डर में खुलासा हुआ है कि पति द्वारा कई दिनों से महिला को मारने की योजना बनाई जा रही थी। चर्चा है कि पिता-पुत्र ने महिला को मारने के लिए एक युवक को सुपारी भी दी थी। वह कुछ दिनों से अवागढ़ में रह रहा था। पुलिस की जांच में इसका भी खुलासा हुआ है। फिलहाल आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या का सही राज खुल सकेगा। बताया जा रहा है कि दादा ने बेटे के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। आए दिन होते झगड़े और पत्नी के गांव में न रहने चलते दोनों ही परेशान रहते थे। हत्या के लिए युवक को सुपारी भी दी थी। घटना के दिन सोमवार रात आरोपी पति ने ही पीछे का दरवाजा खोला था और दोनों को अंदर घर में बुलाया था। तीनों के अंदर आते ही महिला जाग गई थी और ससुर, अंजान युवक को देखकर महिला ने झगड़ा शुरु कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.