एटा के ज्ञानेन्द्र रावत-संजीव-नरेंद्र-डा. नीतू अहमदाबाद में हुए सम्मानित
एटा, मई 25 -- ओम फिल्म सिटी अहमदाबाद में पीपलमैन फाउंडेशन के सम्मान समारोह में सामाजिक मूल्यों के लिए संघर्षरत एटा के पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत, एआरएम संजीव यादव, नरेन्द्र सिंह यादव, डा. नीतू सिंह को अतिथियों ने सम्मानित किया है। अहमदाबाद की ओम फिल्म सिटी में हुए सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तीन दशकों से जनजागरण के लिए भारत रत्न सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल अवार्ड से पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत को सम्मानित किया गया। एटा के 111 साल पुराने ऐतिहासिक राजकीय इंटर कालेज जीर्णोद्धार, पुस्तक महोत्सव आयोजन को लेकर एआरएम मैनपुरी संजीव कुमार यादव, रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव, एडीओ पंचायत नरेन्द्र सिंह यादव को सरदार बल्लभभाई पटेल मैमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया।समारोह यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.