एटा, दिसम्बर 31 -- दिल्ली के जहांगीरपुर रेलवे गेस्ट हाउस सभागार में तमो की प्रथम नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन बीते 28 एवं 29 दिसंबर को हुआ, जिसमे एटा के चार प्रतिभागियों ने तीन गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। जनपदीय कोच मनोज राठौर के नेतृत्व में चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एटा से अर्पिता, अक्षिता वर्मा, अर्नव जैन ने गोल्ड मेडल और सार्थक जैन ने सिल्वर मेडल जीता। नेशनल चैंपियनशिप में एटा के खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया है। शुभकामना देने वालों में मनोज कुमार जैन, विवेक शर्मा, लोकेंद्र पाल सिंह, भानु ठाकुर, सतीश, मोहित गोस्वामी, अजय दुबे शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...