फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- कंपिल। थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नितिन कुमार, उपनिरीक्षक हरीश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कंपिल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वह भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम महिपाल निवासी नगला भजन, थाना पिलुआ, जनपद एटा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.