एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण को इसी सप्ताह जारी होगा 20-एफ गजट
एटा, जून 15 -- जिलेवासियों के दशकों पुराने एटा-कासगंज ब्रॉडगेज रेल लाइन निर्माण का सपना अब बहुत जल्द साकार होने जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पड़ोसी जनपद कासगंज द्वारा रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का 20-एफ गजट प्रकाशित किए जाने के बाद, अब एटा जिला प्रशासन भी इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। एटा में आगामी 16 जून से 17 जून के बीच भूमि अधिग्रहण का अंतिम 20-एफ गजट आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार एटा-कासगंज ब्रॉडगेज रेल लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई जमीनों का सत्यापन और कागजी कार्यवाही को पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण को इसी सप्ताह जारी होगा 20-एफ गजट अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.