एटा, मार्च 26 -- एटा-कासगंज रेल लाइन परियोजना को जल्द ही धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और राजस्व विभाग युद्ध स्तर पर कार्य करने में जुटा हुआ है। परियोजना के निर्माण कार्य के लिए आगामी 26 मई को टेंडर खुलने हैं। रेलवे परियोजना के लिए चिन्हित किए गए नगला गोकुल सहित कुल 16 गांवों में राजस्व टीमों का दौरा लगातार जारी है। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का रकबा, गाटा संख्या और वर्तमान बाजार मूल्य का आकलन कर रहे हैं। बता दे कि एटा जिले के इन 16 गांवों की लगभग 112 हेक्टेयर जमीन इस नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए अधिग्रहित की जानी है। एटा-कासगंज रेल लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा की गई निर्माण संबंधी निविदाए 26 मई को खुलनी है। उससे पहले जिला प्रशासन को अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का 20 एफ गजट प्रकाशित कराना है। यह गजट भूमि अ...