एटा, मार्च 26 -- एटा-अलीगंज मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को जल्द ही गड्ढों राहत मिलने वाली है। लंबे समय से जर्जर हाल में पड़े इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए शासन ने मंजूरी देने के साथ 5.55 करोड़ रुपये का बजट संबंधित विभाग को दिया है। जिससे मार्ग का विशेष मरम्मत और नवनिर्माण कार्य कराया जाएगा। बजट जारी होने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए निविदाएं भी आमंत्रित कर दी हैं। एटा से अलीगंज के बीच सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे और जाम की स्थिति बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी की नई कार्य योजना के तहत बागवाला, जैथरा, धुमरी समेत मार्ग पर पड़ने वाले अन्य प्रमुख कस्बों और गांवों के बीच जर्जर कुल 15 किमी हिस्से का नए सिरे से निर्माण होगा। जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क क...