नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- शाहरुख खान को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म 'जवान' देने वाले डायरेक्टर एटली ने हाल में इस बारे में बात की। डायरेक्टर ने तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय का भी शुक्रियादा किया। उन्होंने कहा कि वो आज कुछ भी है उनकी मेहनत और उनके अन्ना विजय से मिले सपोर्ट की वजह से हैं। एटली ने उस दिन को भी याद किया जब शाहरुख खान उनके ऑफिस में आए थे और विजय का फिल्म जवान को लेकर क्या रिएक्शन था।एटली ने अपने अनुभव किए शेयर फिल्ममेकर एटली हाल में विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म बठ्था (Baththa) के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के सीएम सुपरस्टार C जोसफ विजय के बारे में बात की। एटली ने कहा, 'जो शर्ट, पैंट और घड़ी मैंने आज पहनी हुई है, ये मैंने अपनी कड़ी मेहनत से कमाई है। लेकिन मुझे ये...