गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर के व्यस्त एटलस चौक पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार तड़के एक अनियंत्रित पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान तुंगनाथ पाठक निवासी आया नगर दिल्ली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं। तुंगनाथ गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित निजी कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में तुंगनाथ ने बताया कि एक मार्च देर रात करीब सवा एक बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह एटलस चौक पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.