खगडि़या, अगस्त 3 -- खगड़िया, नगर संवाददाता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें बिहार राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को भी शहर के के.एन. क्लब परिसर में प्रतिनिधि सत्र जारी है। कार्यक्रम की शुरुआत एटक की राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड अमरजीत कौर द्वारा 24वें बिहार राज्य सम्मेलन का झंडोत्तोलन करने के साथ हुई। झंडोत्तोलन के उपरांत शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बेगूसराय (बिहट) इप्टा की सांस्कृतिक टीम ने जनवादी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कलाकारों ने मजदूरों, किसानों और मेहनतकश जनता के संघर्ष, शोषण, महंगाई, बेरोजगारी तथा सामाजिक न्याय से जुड़े जनगीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों में मजदूर वर्ग के जीवन, संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे प्रतिनिधियों ने तालिय...