एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने सुब्बारायण, अमरजीत कौर महासचिव
चतरा, नवम्बर 28 -- टंडवा निज प्रतिनिधि देश के सबसे पुराने मजदूर संगठन एटक (एआइटीयूसी) को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिल गया है। पिछले तीन बार से राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे रमेंद्र कुमार को इस बार स्वास्थ्य कारणों से विश्राम दिया गया है। उनकी जगह तमिलनाडु से सांसद के. सुब्बारायण को एटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अमरजीत कौर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बेंगलुरु में आयोजित एटक के तीन दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन गुरुवार को नई राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा की गई। एटक का 43वां महाधिवेशन 22 से 26 नवंबर तक बेंगलुरु में हुआ, जिसमें देशभर के विभिन्न उद्योगों, संगठित, असंगठित, सेवा सेक्टर, स्कीम वर्कर्स के 1377 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हालांकि पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव यूनियन की किसी भी बैठक में भाग ले सकते हैं। झारखंड से दुलू, शत्रुघ्न सहित 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.