पलामू, अप्रैल 22 -- मेदिनीनगर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संगठन के पलामू यूनिट ने नव-पदस्थापित उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को बुधवार को शॉल और बुके से स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने उपायुक्त से जिले के शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा किया और शिक्षकों एवं सहायक आचार्यों के लंबित वेतन भुगतान, लंबित प्रोन्नति, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने की मांग की। संगठन के महासचिव अमरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, संगठन मंत्री राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव विनय मांझी, पाण्डु प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, विश्रामपुर प्रखंड सचिव मुमताज़ अंसारी, पाटन प्रखंड कमेटी के संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यों को नौ माह से वेतन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.