रामगढ़, जून 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के महामंत्री सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सतीश सिन्हा ने मंगलवार को आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी का निरीक्षण किया। बैठक में अस्पताल में ईसीजी मशीन, लैब में मैन पावर की कमी के बारे बात करते हुए इसे दूर करने की मांग किया। साथ ही अस्पताल में मैन पावर बढ़ाने, क्षेत्र के लोगों को फर्स्ट एड और वार्ड में बेड का स्थिति में सुधार करने, ड्रेसर के नियमित रखने आदि की भी मांग किया। जिस पर क्षेत्रीय चिकित्सक पदाधिकारी डॉ जेडआई खान संबंधित उच्च अधिकारियों से बात करने की आश्वासन दिया है। इस अवसर पर यूनियन महामंत्री सतीश सिन्हा, अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव सत्येंद्र महतो, प्रभात कुमार, बिरजू साव, देव कुमार बेदीया, विजय पासवान, कोशिक दत्ता, सुरेश महतो, राजीव, रामावतार, मनोज विश्वकर्मा आदि ...