एजेकेएसएस के पदाधिकारी मिले अमलो पीओ से
बोकारो, जुलाई 15 -- बेरमो। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एटक) ने एएडीओसीएम यानी अमलो के नव पदस्थापित परियोजना पदाधिकारी शैलेश प्रसाद का संयुक्त रूप से स्वागत किया। परियोजना पदाधिकारी से संघ के पदाधिकारियों की मजदूरों के आवास, पदोन्नति तथा खान सुरक्षा के साथ परियोजना विस्तार को लेकर सकारात्मक वार्ता की गई। यूनियन प्रतिनिधियों ने भी कंपनी हित में अपनी दायित्व निभाने का आश्वासन प्रबंधन को दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, सचिव नरेश प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष बबलू महतो, प्रेमचन्द महतो, कमलेश महतो, अमलो परियोजना के अध्यक्ष सुरेश महतो, विजय पासवान, अरुण कुमार, दिलीप महतो आदि शामिल थे। 11. अमलो में पीओ से मिलते संघ के पदाधिकारीगण। यह भी पढ़ें- केदला वाशरी में इनमोसा की बैठक, केबीपी परियोजना शाखा कमेटी का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.