बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। एजेंसियों पर गैस की मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं होने से कंपनी उपभोक्ताओं के बैकलॉग कैंसिल करने का एजेंसियों पर दबाव बना रही है। एजेंसियों पर मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने से एजेंसियों पर बैकलॉग का दबाव 10 हजार के करीब पहुंच गया है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं पा रही है। उपभोक्ता लंबित बुकिंग का हवाला देकर एजेंसियों पर झड़प की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया उपभोक्ताओं के बैकलॉग निरस्त करने का आदेश की खबर पूरी तरह भ्रमक है। एजेंसियों को बैकलॉग को निस्तारित कर उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति के लिए निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...