पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पूरनपुर। एजेंसियों पर पर्याप्त गैस सिलेंडर होने और रोजाना वितरण के किए जा रहे दावों के बीच अब शादी वाले घरों में आवश्यकता के अनुसार सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं। एजेंसियों पर घरेलू के अलावा कामर्शियल सिलेंडरों की कालाबाजारी भी होने की बात कही जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। प्रशासन एजेंसियों पर उपभोक्ताओं के अनुसार भरपूर गैस होने की बात कह रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को सिलेंडर लेने के लिए जूझना पड़ रहा है। शादी वाले घरों में लोगों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लगभग एक महीने पहले गैस की कमी के चलते शादी में खाना और अन्य पकवान बनाने के लिए जरुरत पड़ने पर उपभोक्ताओं को गैस मिलना बंद हो गई। इस पर पूर्ति निरिक्षक कार्यालय में शादी का कार्ड लगाकर आवेदन करने की औपचारिकताएं कराने पर ही कामर्शियल सिलेंडर देने को कहा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.