हापुड़, अप्रैल 12 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर निवासी युवक ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर बाइक की जमा की गई किस्त को जमा नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।मोहल्ला अहताबस्ती राम निवासी शिवा ने बताया कि उसने एक बाइक को किस्तों पर निकाला था। उसकी कुल 30 किस्त तय की गई थी। समय से उसने कुछ किस्त एजेंट को नकद और कुछ किस्त आनलाइन जमा की थी। अब वह बाइक की फाइनल कागज लेने के लिए कंपनी पह़ुंचा तो वह पर मैनेजर ने किस्त की रकम जमा न होने की बात कहीं, जिससे उनकी बातों को सुनकर वह दंग रह गया। पीड़ित ने कोतवाली में एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.