उरई, मार्च 13 -- उरई। आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय विद्यालयों में तीन से छह वर्ष आयु के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आउटसोर्सिंग पर ईसीसीई एजूकेटर्स की भर्ती की गई थी। इनको स्कूल आवंटन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। स्कूल आवंटन के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित था जिसके चलते सुबह से ही विकास भवन परिसर में चयनित अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंच गई। टीम में शामिल अधिकारियों ने सभी के अभिलेख देखे और उनसे आप्सन लेते हुए स्कूलों का आवंटन किया। दोपहर से शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पूरी पारदर्शिता के साथ एजूकेटरों को विद्यालयों का आवंटन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...