मेरठ, अप्रैल 9 -- विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों का विकास भी जरुरी मेरठ। सुभारती विवि स्थित स्वामी विवेकानंद शोधपीठ ने बेलूर मठ कोलकाता का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण किया। संयोजिका प्रो.मोनिका मेहरोत्रा के निर्देशन में हुए इस भ्रमण में प्रतिनिधिमंडल ने बेलूर मठ परिसर के विभिन्न ऐतिहासिक-आध्यात्मिक स्थलों का अवलोकन किया। इसमें श्री रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद की पावन समाधि स्थल शामिल रहे। डॉ.मेहरोत्रा ने कहा कि यह भ्रमण स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को समझने, आत्मसात करने एवं उन्हें समकालीन शैक्षणिक संरचना में समाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भ्रमण में प्रसाद महाराज ने कहा कि आधुनिक एवं वैश्विक युग में जब समाज विभिन्न सामाजिक, नैतिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है तब स्वाम...