मेरठ, अप्रैल 9 -- असिस्टेंट कमिश्नर बनी पूजा का तक्षशिला में स्वागत मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल में गुरुवार को यूपीपीएससी परीक्षा में 123 वीं रैंक प्राप्त कर असिस्टेंट कमीश्नर जीएसटी बनी पूजा चौधरी का स्वागत हुआ। स्कूल पहुंचने पर स्कूल चेयरमैन डॉ.ओमपाल सिंह, प्रबंधिका कुसुम रानी, प्रिंसीपल डॉ.प्रवीन कुमार पथर सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्रओं ने पूजा चौधरी का स्कूल में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन किया। पूजा ने अपनी स्कूली शिक्षा तक्षशिला स्कूल से की थी। पूजा चौधरी ने कहा कि उसने डॉ.ओमपाल सिंह एवं कुसुम रानी से अनुशासन की महत्ता को समझा और सातवीं कक्षा से ही सामान्य ज्ञान, विज्ञान और अंग्रेजी पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। पूजा के अनुसार यह परीक्षा उन्होंने अपने प्रथम प्रयास में ही पास की। सभी शिक्षकों ने पूजा चौधरी को माला पहनाई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.