एजुकेशन-2
मेरठ, मई 12 -- मेरठ। महावीर विवि के महावीर नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को नर्सिंग दिवस पर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों ने नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन पर केंद्रित नाटक प्रस्तुत कर उनके सेवाभाव एवं समर्पण को दर्शाया। शुभारंभ कुलपति प्रो.सर्वोत्तम दीक्षित एवं चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी सरधना डॉ.गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। वक्ताओं ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और समाज में नर्सों की भूमिका महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। प्रिंसीपल रमाकांत शर्मा ने कहा कि नर्सिंग सबसे सम्मानित प्रोफेशन है। छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गुंजन सिंह, दिव्यांशी त्यागी, शिप्रा, मार्था मार्टिन, प्रीति धामा, गौरांक पाल, शैली एवं अभिषेक शामिल रहे。 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.