रुद्रपुर, फरवरी 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ अभद्रता और मारपीट के विरोध में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ऊधमसिंह नगर शाखा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। बुधवार को संगठन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अमरदीप चौधरी ने कहा कि शिक्षा निदेशक से अभद्रता की घटना से कर्मचारियों में भारी रोष है और जिले के सभी विकासखंडों में कार्य बहिष्कार जारी है। रविंद्र पांडे ने सरकार से प्रकरण में शीघ्र निर्णय लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, ताकि कार्यालयी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के संगठन पदाधिकारियों ने घटना की निंदा करते हुए विधायक उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.