चक्रधरपुर, अप्रैल 2 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृति के बाद उनकी जगह दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक (एजीएम) प्रबंधक सौमित्र मजूमदार को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने बुधवार को जीएम का प्रभार संभाला। सौमित्र मजूमदार वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) हैं और भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। यह व्यवस्था नियमित जीएम की नियुक्ति होने तक जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.