एजीएम ने सिगनल कारखाना का किया निरीक्षण
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अपर महाप्रबन्धक (एजीएम) पूर्वोत्तर रेलवे विनोद कुमार शुक्ल ने बुधवार को सिगनल कारखाना, गोरखपुर छावनी का निरीक्षण किया। अपर महाप्रबन्धक ने मॉडल रिले रूम के विभिन्न यूनिटों में सिगनलिंग रिले से सम्बन्धित हो रहे कार्यों एवं प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद कहा कि सिगनलिंग रिले के विभिन्न चरणों के परीक्षण सम्बन्धित पूर्ण कार्यवाही करना आवश्यक है ताकि विफलताओं को शून्य किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कारखाना परिसर में पौधारोपण किया। सिगनल कारखाना में सिगनलिंग रिले, इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन (ई.पी.एम.), आपरेटस केस एवं इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर (ई.एल.बी.) का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। यह भी पढ़ें- पत्थर-मिट्टी के दबाव से केबल को बचाएगा डक्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.