हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को काठगोदाम स्टेशन का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों के साथ पहुंचे एजीएम शनिवार को बरेली लौट गए। एजीएम शुक्ला बरेली से काठगोदाम रेलवे रूट का निरीक्षण करते हुए शुक्रवार शाम काठगोदाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीआरएम मनोज कुमार, सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा समेत मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.