पीलीभीत, फरवरी 20 -- बीसलपुर। बिहारीपुर हीरा के एजीएम इंटर कालेज ने स्वच्छ व हरित विद्यालय मूल्यांकन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य को इस सफलता के लिए डीएम एवं प्रभारी मंत्री के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। बीसलपुर के बिहारीपुर हीरा के एजीएम इंटर कालेज ने पिछले दिनों गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई मूल्यांकन प्रतियोगिता में स्वच्छ व हरित विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व यह विद्यालय 11वें स्थान पर था। विद्यालय की इस सफलता पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह एवं प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने प्रधानाचार्य पंकज गंगवार को प्रमाण पत्र दिया। संरक्षक एलपी गंगवार ने पूरे स्टाफ को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक सर्वेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.