हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी निवासी निशा परवीन की दिल्ली में गला घोंटकर हुई हत्या के मामले में पति के अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक निशा के पति मो.एजाज का बाहर किसी अन्य महिला से संबंध थे। जिसका पता निशा को लगा और वह विरोध करने लगी तो दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद एजाज ने गला घोंटकर निशा की हत्या कर लाश बेड में छिपा दी और खुद फरार हो गया। निशा मूल रूप से हल्द्वानी के वनभूलपुरा वार्ड-32 की रहने वाली थी। कुछ साल पहले वह रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी। जहां उसे एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई थी। बताया जा रहा है कि दो साल पहले ही उसकी मुलाकात यहां वैशाली, बिहार निवासी मोहम्मद एजाज से हुई। दोनों में दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। 24 अप्रैल 2026 को दोनों ने दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया...