नई दिल्ली, फरवरी 20 -- एल्विश यादव का नया म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का टाइटल है जस्टिन बीबर है। ये गाना अभी दो दिन पहले रिलीज हुआ है और ट्रेंडिंग चार्ट पर नंबर 12 पर है। हालांकि, एल्विश के इस गाने को लेकर एजाज खान ने दावा किया है कि उन्होंने ये गाना डीजे रागा से चुराया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एजाज कहते हैं कि एल्विश ने राघव का गाना चुराया है और उसे क्रेडिट भी नहीं दिया। इस वीडियो में एजाज के साथ राघव जिन्हें डीजे रागा के नाम से भी जानते हैं, वो भी नजर आए।एजाज खान ने एल्विश पर लगाए आरोप एजाज के साथ वीडियो में डीजे रागा नजर आ रहे हैं। एजाज खान कहते हैं कि एल्विश ने राघव का गाना चुराया है। वो कहते हैं कि राघव ने उन्हें रमजान के महीने में अप्रोच किया और मदद मांगी। वीडियो में राघव अपनी और...