हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एचसीसी ने 162 रनों से जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मुकाबले में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट से बाजी मारी। जीएनजी क्रिकेट एरीना में एचसीसी और बीसीए बिंदुखत्ता के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीसी ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट पर 297 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चंद्रभान ने 86, भगयांश ने 51 और तुषार ने 39 रनों की पारियां खेलीं। जवाब में, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए बिंदुखत्ता की टीम 28वें ओवर में मात्र 135 रनों पर ढेर हो गई। एचसीसी के गेंदबाज ओम बोरा ने 3 और अंकुश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.