एचसीजी कैंसर सेंटर में चार वर्षीय बच्ची का सफल इलाज
रांची, अक्टूबर 3 -- रांची। एचसीजी कैंसर सेंटर रांची के डॉक्टरों ने 4 वर्षीय बच्ची में पाए जाने वाले दुर्लभ बोन कैंसर 'एविंग सारकोमा' का सफल इलाज किया। बच्ची की दाहिनी अल्ना हड्डी में कैंसर था। ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि कीमोथेरेपी के सकारात्मक असर के कारण लिम्ब-सैल्वेज सर्जरी कर बच्ची की बांह को कटने से बचा लिया गया। डॉ. रणवीर सिंह राणा के अनुसार, ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर हाथ की कार्यक्षमता और सामान्य संरचना को सुरक्षित रखा गया। डॉक्टरों की इस सफलता से बच्ची को नया जीवन मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.