फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) व अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 22 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पेपर वितरण अधिकारियों और ड्यूटी मजिस्ट्रेट्स के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा दो सत्रों में होगीपहला सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक। अभ्यर्थियों को पहले सत्र के लिए सुबह 8:30 बजे और दूसरे सत्र के लिए 1:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के 56 परीक्षा केंद्र पर एचपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कल परीक्षा शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.