गुड़गांव, अप्रैल 26 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के 56 केंद्रों पर रविवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी)की एचसीएस सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। केन्द्रों पर दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में 14880 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 8,655 उपस्थित हुए। 6225 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 14880 में से 8489 उपस्थित हुए और 6391 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों के प्रवेश पत्र देखने के बाद अंदर प्रवेश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, मोबाइल जैमर और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह नियंत्रित और सुरक्षित रही। यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा : पहली पाली में कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.