फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की एचसीएस एवं एलाइड सर्विसेज परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोजित समीक्षा बैठक में एचपीएससी सदस्य डॉ. सोनिया त्रिखा ने अधिकारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी मौजूद रहे। डॉ. सोनिया त्रिखा ने बताया कि परीक्षा 26 अप्रैल रविवार को दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र शाम 3:00 से 5:00 बजे तक होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाए और बायोमेट्रिक सत्या...