कौशाम्बी, मार्च 14 -- सदर ब्लॉक क्षेत्र के थांबा अलावलपुर गांव में 13 मार्च को एचसीएल फाउंडेशन द्वारा महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए, इस पर विशेष जोर देते हुए विचार व्यक्त किया गया। आयोजित किए गए महिला दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर लखनऊ से आए विशेष अतिथियों और अधिकारियों ने महिलाओं को स्वरोजगार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बनकर वे अपने परिवार और गांव की तस्वीर बदल सकती हैं। इस संबंध में प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा भी विशेष सहयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में लखनऊ से आए अधिकारी मयंक चंद्रकर, धनेश श्रीवास्तव, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.