अमरोहा, मार्च 27 -- अमरोहा। हसनपुर में संचालित एटूआर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर चल रहे एचसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएच स्पोर्ट्स ने आमिया किंग को 106 रनों से हराकर जीत दर्ज की। पवन कुमार यादव की शतकीय पारी और आयुष चिंगारी की गेंदबाजी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। गुरुवार को खेले गए मैच में जेएच स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 261 रनों का स्कोर खड़ा किया। पवन कुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 118 रन की पारी खेली। वहीं दीपक ने 19 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि आयुष चिंगारी ने 14 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। आमिया किंग की ओर से गेंदबाजी में आजम खान और राजन ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमिया किंग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 155 के स्कोर पर ढेर हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.