एचसीएल के शिविर में 87 मरीजों की हुई जांच
घाटशिला, जून 30 -- मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र के मुसाबनी नंबर 1 महालीपाड़ा में सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सी एस आर कार्यक्रम के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टर आर डी सिंह द्वारा लगभग 87 विभिन्न बीमारियों जिसमें बुखार, सर्दी खांसी, चर्म रोग आदि से ग्रस्त मरीजों की जांच की गई और जरूरत के अनुसार उन्हें मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। इस शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट के पी दास, एएनएम पोमामणि बेसरा, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर हितेश महापात्र, राजकिशोर मार्डी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News बिरौल:दर्जनों ग्रामीणों की जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.