एचसीएल की बंद धोबनी, किशनगढ़िया, पाथरगोड़ा कॉपर माइंस चालू कराएं
घाटशिला, सितम्बर 4 -- मुसाबनी। सांसद विद्युतवरण महतो और पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश साव ने गुरुवार को उपायुक्त को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड(एचसीएल) की मुसाबनी क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी धोबनी, किशनगढ़िया, पाथरगोड़ा कॉपर माइन्स को नए सिरे से चालू करने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह सभी खदानें पूर्व में भी एचसीएल के पास थीं। इन सभी बंद खदानों के खुलने से क्षेत्र में औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पत्र में कहा गया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से झारखंड सरकार को आवेदन पत्र समर्पित किया गया है। जिसमें तीनों खदानों का लीज कंपनी के नाम किए जाने का आग्रह किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.